कांग्रेस ने खोला दिल्ली के मतदाताओं के लिए अपना पिटारा


 दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पार्टी के नेता आनंद शर्मा और अजय माकन ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कई बड़े बादे किये हैं। कांग्रेस ने कहा है कि हमने अपना 2020 का मेनिफेस्टो जारी किया है। हमारा घोषणापत्र एक समावेशी घोषणा पत्र है जो सभी दिल्लीवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है। कांग्रेस से घोषणा पत्र में किये ये वादे * दिल्ली की सामाजिक कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार में तिपहिया और इ-रिक्शा चालकों के सभी बाकी लोन होंगे माफ़। * दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस की सरकार लाएगी स्वास्थ्य सेवा अधिनियम, प्रत्येक नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।


* कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। साथ ही कहा सत्ता में आने पर दिल्ली में एनआरसी और एनपीआर नहीं होने देंगे।  कांग्रेस का घोषणा पत्र * महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण। जो भी बच्चियां, लड़कियां आगे पढ़ना चाहती हैं, उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं उनकी पीएचडी तक की शिक्षा कांग्रेस सरकार मुफ्त करने की घोषणा करती है। * छह महीने के अंदर सत्ता में आते ही बेहतरीन जन लोकपाल बिल लाएंगे। दिल्ली के सभी ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगारों को 7,500 महंगाई भत्ता देंगे और 100 दिन की स्किल ट्रेनिंग करवाएंगे।